रतलाम रात को आई रिपोर्ट में शहर के कोरोना पॉजीटिव की संख्या छह हो गई। शहर के उत्तर से दक्षिण तक 3 कोरोना पॉजीटिव पाए गए। वहीं नागदा से उपचार करवाने आए तीन व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए। इस तरह शहर में अब तक 7लोग पॉजीटिव हो गए। अब जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है। स्वास्थ्य अमला और ज्यादा सक्रिय हो गया है। आधी रात को ही शहर के प्रभावित क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। अचानक बड़ी संख्या में प्रशासन की नींद उड़ा दी है। रतलाम शहर के लिए मंगलवार वास्तव में अमंगलकारी साबित हुआ। मंगलवार सुबह जब (4 अप्रैल) को दफनाए गए व्यक्ति के पुत्र को संक्रमित पाया गया, तब तक शहरवासियों को इतनी चिंता नहीं थी। चर्चाएं के चल रही थी कि उस क्षेत्र में तो निकलेगा ही। लेकिन शहर के उत्तरी क्षेत्र के जवाहर नगर, मध्य क्षेत्र के मोचीपुरा बाई जी का वास और दक्षिण क्षेत्र के बोहरा बाखल में एक-एक मरीज पॉजीटिव आया है। खास बात तो यह है कि रैंडम ली जांच में भी व्यक्ति पॉजीटिव आ गया है। यहां पर मिले संक्रमित 🔲 मंगलवार को पहली पॉजीटिव रिपोर्ट इंदौर से लाकर दफनाए मृतक मोहम्मद कादरी का बेटे की है। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 🔲 बोहरा बाखल, सैफी मोहल्ला निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग। 🔲 कंटेनमेंट क्षेत्र मोचीपुरा के पास बाईजी का वास की रहने वाली 22 वर्षीय युवती। 🔲 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग। 🔲 नागदा निवासी 3 व्यक्ति, जो इलाज के लिए जिला अस्पताल आए आधी रात को अमला हुआ सक्रिय आधी रात को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन, स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया। क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। जिला प्रशासन बुधवार को बोहरा बाखल तथा जवाहर नगर क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषितकर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर-घर जाकर जांच करवाएगा। 11 अप्रैल से हुई शुरुआत संक्रमित मिलने की उल्लेखनीय हैं कि कोराना संक्रमण का पहला मरीज 11 अप्रैल को मोचीपुरा से ही मिला था। इसके बाद ही उस क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। 4 अप्रैल को दफन किए गए मोहम्मद कादरी के पुत्र कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट 14 अप्रैल को सुबह आई। आधी रात को आई रिपोर्ट ने शहरवासियों को गहरी चिंता में डाल दिया।
रतलाम रात को आई रिपोर्ट में शहर के कोरोना पॉजीटिव की संख्या छह हो गई। शहर के उत्तर से दक्षिण तक 3 कोरोना पॉजीटिव पाए गए।
वहीं नागदा से उपचार करवाने आए तीन व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए। इस तरह शहर में अब तक 7लोग पॉजीटिव हो गए। अब जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है। स्वास्थ्य अमला और ज्यादा सक्रिय हो गया है। आधी रात को ही शहर के प्रभावित क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। अचानक बड़ी संख्या में प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
रतलाम शहर के लिए मंगलवार वास्तव में अमंगलकारी साबित हुआ। मंगलवार सुबह जब (4 अप्रैल) को दफनाए गए व्यक्ति के पुत्र को संक्रमित पाया गया, तब तक शहरवासियों को इतनी चिंता नहीं थी। चर्चाएं के चल रही थी कि उस क्षेत्र में तो निकलेगा ही।
लेकिन शहर के उत्तरी क्षेत्र के जवाहर नगर, मध्य क्षेत्र के मोचीपुरा बाई जी का वास और दक्षिण क्षेत्र के बोहरा बाखल में एक-एक मरीज पॉजीटिव आया है। खास बात तो यह है कि रैंडम ली जांच में भी व्यक्ति पॉजीटिव आ गया है।
यहां पर मिले संक्रमित
🔲 मंगलवार को पहली पॉजीटिव रिपोर्ट इंदौर से लाकर दफनाए मृतक मोहम्मद कादरी का बेटे की है। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
🔲 बोहरा बाखल, सैफी मोहल्ला निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग।
🔲 कंटेनमेंट क्षेत्र मोचीपुरा के पास बाईजी का वास की रहने वाली 22 वर्षीय युवती।
🔲 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग।
🔲 नागदा निवासी 3 व्यक्ति, जो इलाज के लिए जिला अस्पताल आए
आधी रात को अमला हुआ सक्रिय
आधी रात को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन, स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया। क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। जिला प्रशासन बुधवार को बोहरा बाखल तथा जवाहर नगर क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषितकर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर-घर जाकर जांच करवाएगा।
11 अप्रैल से हुई शुरुआत संक्रमित मिलने की
उल्लेखनीय हैं कि कोराना संक्रमण का पहला मरीज 11 अप्रैल को मोचीपुरा से ही मिला था। इसके बाद ही उस क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। 4 अप्रैल को दफन किए गए मोहम्मद कादरी के पुत्र कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट 14 अप्रैल को सुबह आई। आधी रात को आई रिपोर्ट ने शहरवासियों को गहरी चिंता में डाल दिया।